फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुष्कर्म के मुकदमे से त्रस्त मजदूर की संदिग्ध मौत

दुष्कर्म के मुकदमे से त्रस्त मजदूर की संदिग्ध मौत

Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के मुकदमे से त्रस्त मजदूर की संदिग्ध मौत
कैराना।
विज्ञापन

ऊंचागांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज थी, जिसमें वह जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद से तनाव में चल रहा था।

कैराना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊंचागांव निवासी मदन कश्यप (44) की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की की शादी हो चुकी है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। ग्रामीणों ने बताया कि रंजिश के चलते एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छह माह तक जेल में रहने के बाद जमानत मिलने पर मदन घर लौटा, लेकिन वह मानसिक तनाव में चल रहा था। मदन की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed