{"_id":"5b882e6642c792465274bac8","slug":"61535651430-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनू संगल बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनू संगल बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू संगल बनी
शामली। भारतीय जनता पार्टी ने शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल की पत्नी मीनू संगल को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी विभिन्न विभागों और प्रकल्प के पदाधिकारियों को मनोनीत कर चुकी है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की घोषणा हुई। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मीनू संगल फिलहाल लायंस क्लब दोआब शामली की अध्यक्ष हैं, जबकि अग्रवाल समाज महासभा की संरक्षक हैं। इसके अलावा वह लायनेस क्लब की प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और पूर्व में भाजपा की नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के अलावा भाजपा की जिला कार्यकारिणी में भी रही हैं। उनके पति अरविंद संगल शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हैं तथा वर्तमान में वह भाजपा ट्रस्ट एवं सोसाइटी विभाग के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह संयोजक भी हैं।