फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज

स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज

Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज
शामली।
विज्ञापन

हरियाली तीज महोत्सव शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में सुंदर मेहंदी सजाईं तथा झूला भी झूला गया।
सोमवार को सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में अध्यापिकाओं ने बच्चों को हरियाली तीज पर्व के विषय में बताया। कहा कि आज के दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए महिलाएं हरे वस्त्र धारण कर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं तथा व्रत रखती हैं। मौके पर प्रधानाचार्य कृपाल सिंह, सुमन मलिक, रमशा, सोनी शर्मा, रिया अरोरा, सुशीला कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में कक्षा प्रथम से कक्षा पंचम की छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से विधि, कक्षा चतुर्थ से खुशी, कक्षा तृतीय से शिखा, प्रियांशी, कक्षा द्वितीय से छवि, कक्षा प्रथम से डोली, सिद्धि, रिया, रितिका, अंशिका, टीना और छवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अरीबा, मनुप्रिया, शगुन, शगुन कश्यप, अवनी, गौरी, शिखा, अंजू, साक्षी और आयशा द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में दीपन्ति, वर्षा सिंघल, मृदुला गोयल रहीं। इस दौरान दिनेश कुमार संगल, प्रशांत वर्मा और कृष्ण कुमार शर्मा मौजूद रहे।
वहीं, भैंसवाल रोड स्थित गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में नीशू, साक्षी, यशस्वी, ज्योति, नेहा, रिया, खुशी, अनुष्का, तानिया, पायल, स्नेहा आदि ने हिस्सा लिया। शिक्षिका सोनी शर्मा, साइना, ममता बालियान निर्णायक मंडल में रहीं। प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम, तानिया ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अंशिका, साक्षी, भारती, शिवानी, सुमन, सचिन आदि मौजूद रहे। उधर, कांधला स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता में वृंदा, अंजलि, रीतिका, एना और अंशुल ने हिस्सा लिया। मौके पर प्रधानाचार्या कल्पना सिंह, काजल, पूनम, मोनिका और साक्षी आदि मौजूद रहे। वहीं ऊन स्थित होली हेवेन पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस की छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने वृक्ष बचाओ, पर्यावरण बचाओ व स्वच्छता अभियान आदि विषयों पर मेहंदी से आकृतियां बनाईं। प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने प्रथम, सुभाष हाउस व नेहरू हाउस ने द्वितीय तथा तिलक हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इकरा, रूपल, अदिति, हर्षिता, वंशिका, खुशी, सुषमा, पूजा, ओशदीप, अविशि, अपूर्वा, नेहा, सरबजीत और मनु के मेहंदी डिजाइन पसंद किए गए। विद्यालय के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक, मैनेजर अंकुर राणा ने प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक, सुभाष चंद, प्रियंका शर्मा, ओमकार दत्त, सुधीर कुमार, नीरज मित्तल, गुलाम रसूल, संगीता, उमा, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे। ऊन कस्बा स्थित चौधरी ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में हरियाली तीज पर छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रूबीन प्रथम, अन्नू द्वितीय और तनु तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य पवन मान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
थानाभवन। होली मदर एकेडमी में आयोजित तीज महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक संगीत गोयल ने किया। बच्चों ने डांस, मेहंदी व सामान्य ज्ञान में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर अफीफा व गुनगुन तीज क्वीन चुनी गई। अतिथियों ने तीज क्वीन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, सुधीर सैनी, प्रदीप राणा, शिखा, निकिता, मुस्कान, ईशा, वर्णिका, सिमरन, खुशी, अंशिका, सिमरा और वैष्णवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed