{"_id":"5b5f52be4f1c1b827d8b58f8","slug":"61532973758-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान में कार्य नहीं करेंगी आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान में कार्य नहीं करेंगी आशा
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान में कार्य नहीं करेंगी आशा
शामली। आशा महिला कार्यकर्ताओं ने पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया है। जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल को ज्ञापन देकर कहा कि दो साल से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं मिला। वहीं, अन्य जनपदों में पल्स पोलियो अभियान में कार्य करने पर 100 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं, जबकि शामली में 75 रुपये दिया जाता है।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पहुंची आशा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर बताया कि गत 11 जुलाई से वह आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। आशा महिला कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मानदेय में बढ़ोतरी होनी चाहिए, क्योंकि कम मानदेय की वजह से परिवार की गुजर बसर नहीं हो रही है। आशा महिला कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष ममता ने बताया कि मंगलवार से सीएचसी शामली से इकट्ठा होकर रैली निकाली जाएगी। इस दौरान ममता, बबीता, नीतू, रेखा, मिथलेश, मंजू, गीता, पुष्पा, ललिता आदि मौजूद रहीं।