{"_id":"5b48f2d64f1c1b37748b46d5","slug":"61531507414-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का करें सहयोग
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस ने झिंझाना थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई। जिसमें कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई। थाना प्रभारी एमएस गिल ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। यात्रा के दौरान यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधानों और गणमान्य लोगों से अपील की गई कि व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल, दिलशाद कुरैशी, प्रधान रमेश रंगाना, महेंद्र मंसूरा, होशियार सिंह याहियापुर, नावेद, जनेश्वर, हासिम, गय्यूर चौतरा, इकराम, मेहरबान, बिजेंद्र सूबरी सहित काफी लोग उपस्थित रहे।