फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम ने निर्माण एजेंसी को लगाई फटकार कलक्ट्रेट में विकास कार्यो की ली बैठक

डीएम ने निर्माण एजेंसी को लगाई फटकार कलक्ट्रेट में विकास कार्यो की ली बैठक

Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने निर्माण एजेंसी को लगाई फटकार   कलक्ट्रेट  में  विकास कार्यो की ली बैठक
शामली। डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की बैठक लेकर निर्माण एजेंसी आवास विकास विभाग और राज्य निर्माण इकाई को जमकर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि समय पर कार्य पूरा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने विकास भवन, कलक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्माण की समीक्षा की। कहा कि विकास भवन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को 15 अगस्त से पहले तैयार कर लिए जाएं। 15 अगस्त पर विकास भवन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने ड्रग वेयर हाउस, सीएमओ ऑफिस व 100 बेड के जिला चिकित्सालय, बर्न यूनिट के निर्माण की समीक्षा की। निर्माण एजेंसी ने बताया कि ड्रग वेयर हाउस व सीएमओ ऑफिस लगभग बनकर तैयार हैं। कुछ छोटे-छोटे कार्य शेष हैं। इस दौरान निर्माण एजेंसी ने दो सप्ताह में सीएमओ ऑफिस व ड्रग वेयर हाउस हैंडओवर करने का आश्वासन दिया। निर्माणाधीन एजेंसी ने बताया कि जिला चिकित्सालय के लिए बजट प्राप्त हो गया हैं। जिससे जिला चिकित्सालय का तेजी से निर्माण कराया जा रहा हैं। उन्होंने डीआरडीए के एई दिनेश सिंघल से बीएसए व डीआईओएस ऑफिस पर पहुंचने के लिए रास्ते का स्टीमेंट बनाकर प्रस्तुत करे जिससे यहां सड़क का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने डीआईओएस ऑफिस का निर्माण करने वाली एजेंसी से डीआईओएस के ऑफिस का प्रथम तल व जसाला सीएचसी का 15 जुलाई तक पूरा करे।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अफसरों को 15 अगस्त को अधिक से अधिक पौधारोपण कराने की आह्वान किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि वह स्वयं सहायता समूह से स्कूल के बच्चों की ड्रेस बनवाने में विलंब हो तो वह ड्रेेस को प्राइवेट एजेंसी से भी कार्य करा सकतें हैं। इस दौरान सीएमओ डाक्टर राजकुमार सिंह, डीडीओ बलराम सिंह ,एई डीआरडीए दिनेश सिंघल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, बीएसए गीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed