फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दिन भर रही उमस, रात में झमाझम बारिश

दिन भर रही उमस, रात में झमाझम बारिश

Tue, 03 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दिन भर रही उमस, रात में झमाझम बारिश
दिन भर रही उमस, रात में झमाझम बारिश
विज्ञापन

शामली।
मौसम के मिजाज में दिन भर उमस घुली रही। शाम होते होते मौसम में परिवर्तन आया। रात करीब साढ़े आठ बजे कैराना में झमाझम बरसात हुई, तो फिर नौ बजे शामली में भी बरसात प्रारंभ हो गई। इसके चलते दिन भर रही दमघोंटू गर्मी से रात में छुटकारा मिल गया। हालांकि तेज हवा और बरसात के कारण बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण परेशानी बढ़ गई।
सोमवार की सुबह थोड़ी देर के लिए हुई हल्की बूूंदाबांदी के बाद पूरे दिन आकाश में बादल और कभी धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। आर्द्रता 80 प्रतिशत रही, जिसकी वजह से मौसम में जबरदस्त उमस घुली रही।
विज्ञापन

उधर, रात करीब साढ़े आठ बजे एकाएक मौसम में परिवर्तन हुआ। कैराना क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई, जिसके बाद रात नौ बजे शामली में भी बारिश प्रारंभ हो गई। दुकानदारों ने आनन फानन में दुकानें बंद कर दीं और बाजार से लोग भी अपने घरों की तरफ भागने लगे। बारिश होने से दिन भर रही उमस से तो छुटकारा मिल गया, लेकिन जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप होने पर परेशानी बन गई। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि जल्द ही मानसूनी बारिश होगी। वेस्ट यूपी और दिल्ली एनसीआर में कही आकाश में बादल तो कही गरज के साथ बौछारें और अच्छी बारिश की जानकारी मिल रही है। मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बरसात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed