फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल

Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल
कैराना।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नंगलाराई खेड़ा निवासी फरीद हरियाणा में फेरी लगाने का काम करता है। मंगलवार सुबह सात बजे वह बाइक से आम लेकर हरियाणा जा रहा था। जब वह पानीपत रोड पर पंजीठ तिराहे के निकट पहुंचा, तो पीछे से आई तेजगति की बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।


आपूर्ति निरीक्षक ने ग्रहण किया पदभार
कैराना।
कैराना तहसील की आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा के स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर मेरठ से स्थानांतरित होकर आए आपूर्ति निरीक्षक संजय पंवार ने कैराना पहुंचकर अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार को उन्होंने तहसील सभागार कक्ष में क्षेत्र के समस्त राशन डीलरों की बैठक ली और उनको राशन कार्ड आधार से लिंक कराने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि नगर एवं देहात क्षेत्र के राशन डीलरों की जिम्मेदारी है कि वह समयबद्ध तरीके से उपभोक्ताओं के आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक कराने के लिए कार्यालय में जल्द जमा कराएं। उन्होंने नियमित रूप से डीलरों को राशन वितरण करने के भी सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed