फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जल द श़ुर् होगी शामली बाइपास के बैनामों की प्रक्रिया

जल द श़ुर् होगी शामली बाइपास के बैनामों की प्रक्रिया

Thu, 21 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जल द श़ुर् होगी शामली बाइपास के बैनामों की प्रक्रिया
शामली। दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग पर एलम में चार लेन का बाईपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण द्वारा एलम बाईपास के लिए सर्वे कराया जा रहा है। एलम बाईपास रेलवे लाइन की पश्चिमी दिशा की ओर से निकाला जाना प्रस्तावित है। वहीं, शामली बाईपास के अधूरे बैनामे की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री सहारनपुर मार्ग को चार लेन बनाने के लिए शामली, एलम और सहारनपुर में बाईपास पूर्व में प्रस्तावित है। शामली बाईपास की जद में बनत, सेहटा, शामली, सिभांलका, बलवा गाव आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज मार्ग प्राधिकरण ने शामली बाईपास में आने वाले किसानों के लिए मुआवजा के रूप में एक अरब 85 करोड़ रुपये मांगा था। जिसमें उत्तर प्रदेेेश शासन से 182 करोड़ मुआवजे के रुप में प्राप्त हुआ था। उत्तर प्रदेश राज मार्ग प्राधिकरण शामली बाईपास के लिए 158 बैनामों की प्रक्रिया पूरी कर पाया था। 78 करोड़ का किसानों को मुआवजा बांट पाया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी राहुल दूबे ने शामली आकर उपशा द्वारा किए गए बैनामों का सत्यापन किया गया। शामली बाईपास के अधूूरे 24 बैनामों की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एलम में 2.8 किमी लंबाई का बाईपास का का निर्माण कराया जाएगा। एलम बाईपास का सर्वे कराया जा रहा है, जो जल्द ही एलम बाईपास का सर्वे कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


चार लेन बनने से मिलेगी जाम से मुक्ति
शामली। जिले के दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर व मेरठ-करनाल मार्ग और पानीपत खटीमा मार्ग से जाम से मुक्ति के लिए कैराना-कांधला, बुढ़ाना लिंक मार्ग चार लेन बनाना आवश्यक है। रेलवे रोड निवासी अनुज बंसल द्वारा जानकारी मांगी गई थी। जिस पर भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण बागपत के परियोजना निदेशक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लोनिवि के मुख्य अभियंता लखनऊ, लोक निर्माण विभाग सहारनपुर के अधिशासी अभियंता व राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण को एक पत्र भेजा है। जिसमें कहा कि मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राज मार्ग 709ए, दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग 709 बी और पानीपत खटीमा मार्ग को जोड़ने वाला 22 किमी लंबाई वाला कैराना, कांधला और बुढ़ाना को जोड़ने वाले लिंक मार्ग को चार लेन बनने से जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed