{"_id":"5ada359b4f1c1b76098b5900","slug":"61524250011-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब व मीट की दुकान हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब व मीट की दुकान हटवाने की मांग
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब व मीट की दुकान हटवाने की मांग
शामली। ग्राम चौसाना में स्कूल और मंदिर के पास से शराब तथा मीट की दुकान को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। अपर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर दुकानें हटवाने की मांग की गई है।
शुक्रवार को शामली कलक्ट्रेट पहुंचे चौसाना के लोगों ने अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को शिकायत पत्र सौंपा। उसमें कहा कि चौसाना में पुलिस चौकी के पास हनुमान मंदिर है। उससे 10 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान है तथा शराब की दुकान के पास ही मीट की दुकान भी है। वहीं, उसके पास ही इंटर कॉलेज भी है। इस कारण आए दिन शराब पीने वाले लोग वहां हुड़दंग करते हैं ,जिस कारण लोग परेशान हैं। उनकी मांग है कि शराब की दुकान और मीट की दुकान को हटवाया जाए। इस दौरान प्रदीप कुमार, बालेंद्र, जियालाल, मनोज गिरि, सोनू पाल, शंकर, संदीप कुमार, रविकांत, ओमप्रकाश, शशिकांत, आकाश कमार, कमल अग्रवाल, विकास कुमार, अशोक, संजीव आदि मौजूद रहे।