{"_id":"5ac916a04f1c1ba9618b6283","slug":"61523127968-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी है भाजपा का दलित- पिछड़ा प्रेम -- नाहिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी है भाजपा का दलित- पिछड़ा प्रेम -- नाहिद
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी है भाजपा का दलित-पिछड़ा प्रेम : नाहिद
शामली। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन का कहना है कि भाजपा दलित और पिछड़ा विरोधी है। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को देखते हुए दलितों और पिछड़ों के प्रति भाजपा अपना प्रेम दिखा रही है, जो महज दिखावा है।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम पर होने वाले अवकाश भाजपा ने रद्द कर दिए। उनमें महर्षि कश्यप के नाम से भी अवकाश को समाप्त कर दिया गया। यदि भाजपा वास्तव में कश्यप समाज की हितैषी है, तो महर्षि कश्यप के नाम से सार्वजनिक अवकाश समाप्त क्यों किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही 17 उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पास किया था। पूर्व में मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने कश्यप समाज के हित में खनन की नीति बनाई। उन्होंने कहा कि कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम में कश्यप समाज की छात्रा की हत्या को अभी लोग भूले नहीं है।