{"_id":"5ab6a45a4f1c1ba3238b7097","slug":"61521919066-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुवा समुदाय के लोगों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुवा समुदाय के लोगों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार को दिया ज्ञापन
शामली। शनिवार को मछुवा समुदाय के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार अभयराज पांडेय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मत्स्य विभाग में मछुवा समुदाय के लोगों को योग्यता के अनुसार नौकरी पर रखने, तालाबों और झीलों में नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों का गंदा पानी रोकने, तालाबों से अवैध कब्जा हटवाकर पूर्ण विकसित कराने, तालाबों व झीलों में नहर के कुलावे व बिजली के कनेक्शन कृषि किसानों की तरह दिलाकर बिल लेने, मछुवा समुदाय व उनकी समितियों से गैर मछुवा समुदाय के सदस्यों को हटाने और मछली माफिया और बिचौलियों का हस्तक्षेप बंद करने की मांग की है। इस दौरान शिवचरण, सुमतपाल कश्यप, आनंद कुमार, देवेंद्र कुमार, राम प्रसाद, सोमपाल, जयबीर आदि मौजूद रहे।