{"_id":"5ab14cdc4f1c1bb22a8b46ea","slug":"61521568988-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी न होने पर जेल भरो आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी न होने पर जेल भरो आंदोलन की दी चेतावनी
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का बेमियादी धरना छठवें दिन दिन मंगलवार को डीसीओ कार्यालय पर जारी रहा। बेमियादी धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बंधु ने कहा कि किसानों की मांगे अविलंब पूरी न होने तक तक धरना जारी रहेगा। किसान जेल भरो आंदोलन करने में पीछे नही रहेंगे।
मंगलवार को शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में डीसीओ कार्यालय के प्रांगण में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बेमियादी धरना आज छठवें दिन जारी रहा। मौजूद किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाने, खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के आधार पर बेसिक कोटा तय किया जाने व रिक्त गन्ना डेलीगेट का चुनाव कराया जाने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बंधु ने कहा कि किसानों की मांगे अविलंब किए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान रणधीर सिंह, महावीर मुखिया, देशपाल राणा, जितेंद्र हुड्ड़ा, अरविंद सिंह, राजीव शर्मा, पंकज कुमार, दलवीर सिंह, अरविंद लिलौन, हाजी शाहदीन, शक्ति सिंह आर्य मौजूद रहे। संचालन सतेंद्र पप्पू ने किया।