{"_id":"5aa95a544f1c1ba4238b52fb","slug":"61521048148-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनरव्हील क्लब ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनरव्हील क्लब ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनरव्हील क्लब ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर
शामली। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 310 की ओर से बुधवार को शामली सीएचसी में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें नौ मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया। शिविर में सर्जन डाक्टर वीपी सिंह, डाक्टर राजकुमार, डाक्टर रीतू रानी, पीडी अग्रवाल, पद्मा शर्मा ने नेत्र परीक्षण किया। मरीजों को क्लब की ओर से दवाईयां वितरित की गईं। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष रेखा गोयल, सचिव प्रवीन बंसल, वीना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
चेतना सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच और भारतीय अनुसूचित जनजागृति समिति के पदाधिकारियों ने थानाभवन में 17 मार्च को होने वाले दलित-पिछड़ा वर्ग चेतना सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वाल्मीकि, संयोजक नंदू प्रसाद, भारतीय अनुसूचित जनजागृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट, तेजपाल महरोल और अमित सैनी आदि ने गांव हरड़, मादलपुर, धनेना, हिंड, सिक्का में जनसंपर्क किया। साथ ही नगर पंचायत थानाभवन में वाल्मीकि समाज की सभा हुई, जिसमें चेतना सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान सुखपाल, ओमबीर, सलेकचंद, राम सिंह फौजी, रामपाल, सोमपाल सिंह, सुभाष, रोहित वाल्मीकि, साधूराम और सतीश कुमार मौजूद रहे। वहीं, थानाभवन में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी प्रांगण में अरविंद झंझोट की अध्यक्षता और भाजपा नेता नरेंद्र सैनी के संचालन में सभा हुई। उसमें भी दलित-पिछड़ा वर्ग चेतना सम्मेलन की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान रामस्वरूप, अमित सैनी, बोबी सैनी, सीटू सैनी, राजेश, प्रेम, रजनीश प्रधान, अरविंद पाल, प्रमोद सैनी आदि मौजूद रहे।