{"_id":"5a9836064f1c1b387b8b9546","slug":"61519924742-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा-प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। गांव इस्लामनगर देहात में गंदगी होने और विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। लोगों ने गांव में पोस्टर लगवा दिए, जिस पर लिखा गया कि ग्राम प्रधान को ढूंढ कर लाओ।
बृहस्पतिवार को इस्लामनगर देहात में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि दो साल से गांव में विकास कार्य ठप है, सफाई नहीं होती है। इस कारण गलियों में गंदगी अटी रहती है। सफाईकर्मी वहां नहीं पहुंच रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार है, इस कारण बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। बताया कि कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मौके पर अकबर अली, इस्लाम राणा, यासीन अंसारी, इस्लाम अंसारी, महबूब, हामिद, कालू, ताहिर, शमीम, सलीम, जमशेद, समशेर, मास्टर आमिर, रमजानी आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम प्रधान के पति सत्तार का कहना है कि अभी कोई बजट नहीं आया है, जिस कारण कुछ कार्य रुके हुए हैं। बजट मिलने पर ही गांव में कार्य कराए जाएंगे।