{"_id":"5a81df5a4f1c1bcb268b9929","slug":"61518460762-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा की पूर्व छात्राएं विद्यालयों में करेंगी अपने अनुभव व्यक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा की पूर्व छात्राएं विद्यालयों में करेंगी अपने अनुभव व्यक्त
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कस्तूूूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पूर्व छात्राएं अध्ययनरत छात्राओं को अपने अनुभव बताएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जिले के चारों विद्यालयों के लिए जल्द ही कार्यक्रम जारी किया जाएगा। विद्यालयों को सूची तैयार करने के निर्देश दे दिए गए है।
राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययन कर चुकी छात्राओं को उनके स्कूलों में आमंत्रित किया जाएगा। इससे वह वर्तमान में कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत छात्राओं से अपने अनुभव साझा करेंगी। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के टिप्स भी देंगी। दो दिन के आवासीय कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभागियों का भी आयोजन किया जाएगा। डीसी सुभाष चंद ने बताया कि जल्द ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर बैठकों का कार्यक्रम जारी करेंगे। इसके बाद सभी चारों कॉलेजों में फरवरी माह में ही दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय की वार्डन को 50 पूर्व बालिकाओं की सूची तैयार कर उन्हें बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए है।