फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 37 शिकायते

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 37 शिकायते

Wed, 07 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 37 शिकायते
कैराना। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से सिर्फ दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज दिया गया। मंगलवार को कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी दीपक ने मोहल्ले में गंदगी की शिकायत की। गाजीपुर निवासी खुशनुमा ने सरकारी योजना के तहत मकान बनवाने की मांग की। जाबिर निवासी गांव जहानपुरा ने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालकर मानसिक उत्पीड़न करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव बसेड़ा निवासी मोहम्मद ने भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की। गांव बुच्चाखेडी निवासी भोपाल एवं कसेरवा खुर्द निवासी धर्मपाल ने चकरोड की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की मांग रखी। इस दौरान सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार अभयराज पांडेय, नायब तहसीलदार कोमिंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed