फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरके कॉलेज के छात्र रजनीश का गणतंत्र दिवस की परेड में चयन

आरके कॉलेज के छात्र रजनीश का गणतंत्र दिवस की परेड में चयन

Fri, 26 Jan 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आरके कॉलेज के छात्र रजनीश का गणतंत्र दिवस की परेड में चयन
शामली।
विज्ञापन

आरके इंटर कॉलेज के छात्र रजनीश चौहान का गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयन हुआ है। वह एनसीसी 85 बटालियन का कैडेट है। बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने उसको बधाई दी।

झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र रजनीश पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी बलवा का दिल्ली के लाल किले पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा। रजनीश चौहान एनसीसी 85 बटालियन शामली के द्वितीय वर्ष का कैडेट है। आसपास के सभी जनपदों में से केवल शामली के कैडेट का परेड के लिए चयन हुआ है। छात्र का पिता किसान है। चयन होने से कॉलेज और परिवार में खुशी की लहर है। बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रबंधक ब्रह्म सिंह व प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने छात्र और उनके परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने छात्र के दिल्ली से वापस आने पर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कृत करने की घोषणा की। बटालियन कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप भाटिया ने कैडेट का बधाई दी। मौके पर मेजर भारत भूषण, नरेश, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, रजनीश ने भी फोन कर परिवार व चयनित कैडेट को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed