{"_id":"5a68d53e4f1c1b83268b64b9","slug":"61516819774-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मियों को किया जाएगा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मियों को किया जाएगा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गणतंत्र दिवस पर शामली के दो इंस्पेक्टरों, एक हेडकांस्टेबल और एक कांस्टेबल को शौर्य, उत्कृष्ट सेवा देने के मामले में सम्मानित किया जाएगा। शासन की ओर से चारों के नामों पर मुहर लगा दी गई है। एसपी चारों को सम्मानित करेंगे।
एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बेहतर कार्य करने पर कई पुलिसकर्मियों के नामों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इनमें से चार पुलिसकर्मियों को 26 जनवरी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए चुना गया है। कैराना कोतवाली प्रभारी रहे इंस्पेक्टर उमेश रोरिया द्वारा कांस्टेबल शहजाद के प्रयास से नाभा जेल के मास्टर माइंड पलविंदर उर्फ पिंदा को पकड़ने के मामले में शौर्य प्रदर्शन के आधार पर सराहनीय सेवा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को सम्मानित किया जाएगा। परिवहन प्रभारी हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर पुलिस कप्तान डाक्टर अजयपाल शर्मा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस तैयारियां जोरों पर
शामली। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस दौरान पुलिस कर्मी प्रदर्शन करने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह रोजाना परेड हो रही है।