{"_id":"5a60dc9f4f1c1b80268b52bf","slug":"61516297375-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने ब्रजेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने ब्रजेश कुमार
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने ब्रजेश कुमार
शामली।
सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव को चुनाव अधिकारी अनिल कुमार व पर्यवेक्षक सीमा वर्मा ने शांतिपूर्वक संपन्न कराया। ंचुनाव में अध्यक्ष पद पर ब्रजेश कुमार चुने गए।
बृहस्पतिवार को बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार और चुनाव पर्यवेक्षक राजकीय कॉलेज बंतीखेडा की प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने शांतिपूर्वक चुनाव कराया। इसके बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, उपाध्यक्ष गुलशन राय, कोषाध्यक्ष रवि बंसल बने। वहीं, चंद्रदेव, दीपक, प्रणित गोयल सदस्य बने। पुरानी प्रबंध समिति ने नई प्रबंध समिति को बधाई देकर धन्यवाद दिया। निर्वाचित समिति ने अपना अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ कॉलेज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।