{"_id":"5a5fa1a54f1c1bcb268b5003","slug":"61516216741-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की मौत पर शोक सभा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की मौत पर शोक सभा आयोजित
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के निधन पर शोक जताया
शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने शोक सभा का आयोजन किया। जिला बुलंदशहर में चयनित बोर्ड से चयनित शिक्षक बिजेंद्र कुमार को अधिकारियों के प्रताड़ित करने पर आत्महत्या करने पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों के प्रति कड़ा विरोध जताया। शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शिक्षकों ने प्रबंधक और डीआईओएस के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी कॉलेजों में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा। इस दौरान प्रविंद्र कुमार, रामकुमार, चतरपाल, मनोज शर्मा, महेश चंद, सहदेव, नरेशपाल, रविंद्र, बाल गोविंद, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।