{"_id":"5a565b2e4f1c1b11198b4598","slug":"61515608878-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गड़बढ़ी से अस्पताल में नहीं हो सके एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गड़बढ़ी से अस्पताल में नहीं हो सके एक्सरे
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शामली।
सरकारी अस्पताल में बिजली गड़बड़ होने के चलते एक्सरे नहीं हो सके। जिसके चलते मरीज हाथों में पर्ची लेकर कई घंटों तक लाइन में खड़े रहे। बुधवार को सरकारी अस्पताल में दोपहर के समय बिजली अचानक से गड़बड़ होकर सिंगल फेस में आ गई। वहीं एक्सरे कक्ष मेें एक्सरे कराने वाले मरीजों की भीड़ बढ़ती चली गई। जिसकेे चलते डॉक्टर ने जनरेटर स्टार्ट न कराते हुए सभी मरीजों को बिजली कमजोर होना बताते हुए सभी टरकाते हुए बाहर निकल गए। जबकि मरीज उनसे एक्सरे कराने की गुजारिश करते रहे। काफी मरीज घंटों तक इंतजार कर घर को लौट गए। जबकि मालैंडी निवासी नौशाद अपने पुत्र उज्ज्वल के साथ और कुछ मरीज ठीक होने के चक्कर में अस्पताल में ही इंतजार करते रहे।