{"_id":"5a4bc4fc4f1c1b35198b46fa","slug":"61514915068-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र में हसनपुर लुहारी में बाईपास और बिजलीघर के निकट नालों का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर ग्रामीणों ने जांच कराने और निर्माण रुकवाने की मांग की है।
थानाभवन क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी में बाईपास और बिजलीघर के निकट चल रहे नाला निर्माण का विरोध करने मंगलवार को ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि नाला निर्माण में पीली ईंट लगाई जा रही हैं तथा फर्श में रोड़े की जगह पीली ईंटें लगाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार से फोन पर बातचीत कर इसका विरोध किया। साथ ही ग्रामीणों ने मानक और स्टीमेट की कॉपी का शासनादेश मांगा, तो ठेकेदार ने कह दिया कि शासनादेश की कॉपी डीएम के यहां से लो। इस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर नाला निर्माण रुकवाने और जांच कराकर कार्रवाई कराने मांग की है। इस दौरान अंकित, अंकित सैनी, प्रशांत, नंदू, अब्दुल, विनीत, विवेक, मोना, आफताब, दिनेश, राजकुमार, शुभम, अमन और नरेश आदि शामिल रहे।
पौराणिक कुएं की जमीन पर अवैध कब्जा
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के गांव कादरगढ़ में पौराणिक कुएं की जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है। पूर्व में इसकी शिकायत की गई, जिस पर लेखपाल ने भी जांच रिपोर्ट में अवैध कब्जा बताया था, लेकिन अवैध कब्जा हटवाया नहीं जा रहा है। गांव के सोनू, अनुज, राजपाल और कालू आदि ने मांग की है कि कुएं की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
कच्ची शराब के साथ दबोचा आरोपी
थानाभवन (शामली)। पुलिस ने क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी जयविंद्र पुत्र सुखबीर के ट्यूबवेल पर छापा मारकर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी जयविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया।