{"_id":"5a46953c4f1c1bf61b8b5bb1","slug":"61514575164-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरक्की के लिए शिक्षा बेहद जरूरी- मौलाना आकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरक्की के लिए शिक्षा बेहद जरूरी- मौलाना आकिल
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव मलकपुर के मदरसा दारूल उलूम कुुरान सिद्दीकिया में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में तीन तलबा की दस्तारबंदी करने के बाद देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई गई।
क्षेत्र के गांव मलकपुर स्थित मदरसा दारूल उलूम कुरान सिद्दीकिया में बृहस्पतिवार शाम आयोजित सालाना जलसे में खिताब करते हुए मदरसा बदरूल उलूम गढ़ी दौलत के प्रबंधक हजरत मौलाना आकिल साहब ने फरमाया कि आज के युग में दीनी तालिम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। समय लगे तो बच्चों के माता पिता को भी अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए शिक्षा लेनी चाहिए। हजरत मौलाना ने कहा कि युवा वर्ग नशे की लत में पड़ रहा है। जिस कारण आने वाली नस्लें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने नशे को जड़ से खत्म करने की अपील की। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से बुराईयों से बचने के साथ ही अपनी औरतों को पर्दे में रहने की नसीहत दी। जलसे में हजरत मौलाना ने तीन तलबा की दस्तारबंदी की। जलसे की सदारत हजरत मौलाना वासिल साहब और निजामत कारी आजम ने की। इस दौरान मौलाना दिलशाद, कारी मुबारिक, हाफिज यूनुस, कारी अरशद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।