{"_id":"5a0b3aa84f1c1b72548bd15e","slug":"61510685352-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिप अबेकस शामली की नित्या जैन बनी अंतर्राष्ट्रीय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिप अबेकस शामली की नित्या जैन बनी अंतर्राष्ट्रीय विजेता
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सिप अबेकस शामली की छात्रा ने तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया।
मंगलवार को सिप अबेकस शामली की डायरेक्टर डाक्टर मृदुला जैन ने बताया कि यूपी स्टेट की गणित प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद शामली की सात छात्राएं 12 नवंबर को तमिलनाडु के शहर कोयम्बटूर में होने वाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंची। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेंट फ्रांसिस स्कूल की कक्षा चार की छात्रा नित्या जैन ने अपने लेवल की ट्रॉफी जीतकर शामली का नाम रोशन किया। वहीं राष्ट्रीय स्तर में इसी स्कूल की नित्या जैन, यशि जैन, सिया गोयल ने लेवल पांच से फर्स्ट रनर अप, सरगम छावड़ा, अनुष्का चौधरी ने अपने लेवल में फर्स्ट व सेकंड रनर अप तथा सिल्वर बेल्स की कक्षा सात की छात्रा नव्या अग्रवाल ने अपने लेवल में थर्ड रनर अप की ट्रॉफी पर कब्जा कर जनपद का नाम रोशन किया। सभी विजेताओं को मलेशिया से आई केल्विन थैम ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जनपद में पहुंचने पर मंगलवार को विरेंद्र जैन, नवनीत जैन ने सभी का स्वागत करते हुए बधाई दी।