{"_id":"5a09e9284f1c1b59678bb82a","slug":"61510598952-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोली भाभी, बोली बहना-मतदान ही है मेरा पहला गहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोली भाभी, बोली बहना-मतदान ही है मेरा पहला गहना
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोली भाभी बोली बहना, मतदान ही है मेरा पहला गहना
शामली। मतदाता जागरूकता निबंध-स्लोगन प्रतियोगिता में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
सोमवार को कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भैंसवाल में मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता में महिमा ने प्रथम व शिवानी ने द्वितीय स्थान आदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में बोली भाभी, बोली बहना मतदान ही है मेरा पहला गहना जैसे सुंदर स्लोगन लिखे, जिनमें साक्षी ने प्रथम स्थान, अनु ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या उषा सहरावत ने छात्राओं को मतदान का महत्व बताकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान जन्म सिद्ध अधिकार है। मतदान के माध्यम से योग्य उम्मीदवार का चुनाव कर सकते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को मत का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर राजेश्वरी, जसवीरी, अनीता रानी, कुमुद रानी, सविता रानी, शिमला, प्रभा, गिन्नी आदि शिक्षकाएं मौजूद रहीं।