फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रधान संगठन ने किया एसपी को सम्मानित

प्रधान संगठन ने किया एसपी को सम्मानित

Thu, 28 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रधान संगठन ने किया एसपी को सम्मानित
कांधला।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान संगठन की ओर से पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का सम्मान किया गया।
ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष संदीप पंवार ने प्रधानों की ओर से पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा को बागपत का अतिरिक्त चार्ज देने व जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर प्रशंसा की। भाजपा नेता नरेश सैनी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने उस समय जिले की कमान संभाली थी, जब जिला बदमाशों के आतंक से घिरा हुआ था। अब तक पुलिस ने जो कार्रवाई की है, उससे बदमाशों में दहशत बनी है। व्यापारी दिनेश चंद गुप्ता ने कहा कि बदमाशों के डर से जो व्यापारी पलायन कर गए थे, वह भी अपने घर की ओर वापस आने के लिए रास्ता बना रहे हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई हुई हैं और आगे भी होती रहेंगी। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख डाक्टर विनोद मलिक, अफजाल, अरविंद प्रधान, राजपाल प्रधान, नीरज मलिक प्रधान, वकील जंग प्रधान, शिवकुमार प्रधान, रणवीर सिंह प्रधान, प्रवीण प्रधान, ईश्वर दयाल कंसल, बिल्लू प्रधान, सचिन गोयल, गुलशन खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed