{"_id":"59a5b6684f1c1b11278b4671","slug":"61504032360-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन पर पाबंदी को चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन पर पाबंदी को चलेगा विशेष अभियान
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन पर पाबंदी को चलेगा विशेष अभियान
शामली। पॉलीथिन के प्रयोग को बंद करने हेतु विशेष अभियान चलाने की तैयारियां हैं, जिसके तहत एक सप्ताह तक दुकानदार, समाजसेवी संस्थाओं और उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद चेकिंग अभियान चलेगा और पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पॉलीथिन के प्रयोग की वजह से प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है। नालियों में पॉलीथिन बैगों की अधिकता के कारण नाले-नालियों में पानी का प्रवाह ठीक नहीं होता है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक शहर के एनजीओ, फल-सब्जी विक्रेता, पॉलीथिन विक्रेता, व्यापार मंडल तथा उपभोक्ताओं के साथ गोष्ठी की जाएंगी। उनमें लोगों को पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरुक किया जाएगा। लोगों को समझाया जाएगा कि खुद ही पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दें।
चेकिंग अभियान में तीन विभाग रहेंगे शामिल
जिलाधिकारी ने बताया कि पॉलीथिन प्रयोग बंद करने के लिए चेकिंग कराने की जिम्मेदारी तीन विभागों के अधिकारियों पर रहेगी। इसमें नगरपालिका, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहेंगे। अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी।