{"_id":"597a37804f1c1b7e758b494e","slug":"61501181824-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन भी धीमी रही प्रक्रिया, पहली मेरिट से केवल 525 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन भी धीमी रही प्रक्रिया, पहली मेरिट से केवल 525 दाखिले
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ डिग्री कॉलेजों में यूजी ट्रेडिशनल कोर्सों में बृहस्पतिवार को दाखिला प्रक्रिया धीमी रही। जनपद के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों में पहली मेरिट से अब तक केवल 525 दाखिले ही हो पाए। दूसरी मेरिट से कॉलेजों में आधी सीटें भरने की उम्मीद है। इसके बाद ओपन मेरिट से दाखिले होंगे।
यूनिवर्सिटी ने पहली मेरिट की दाखिला प्रक्रिया में एक दिन बढ़ाने का ज्यादा लाभ नही हो सका। बृहस्पतिवार को सभी कॉलेजों में कोई खास भीड़ नजर नही आई। अभी तक पहली मेरिट से जनपद के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों में सीटों के सापेक्ष चौथाई सीटें भी नही भर सकी है। पहली मेरिट से केवल 525 ही दाखिले हो सके है। अंतिम दिन केवल 113 ही दाखिले हुए। वीवी पीजी कॉलेज में बीए में 124 और बीकॉम में 18 दाखिले हुए। आरके पीजी कॉलेज में बीकॉम में 35, बीएससी गणित में 38 और बायो में 53 और सांख्यिकी में 19 दाखिले हुए। जबकि बीएससी कृषि में अभी तक 13 ही दाखिले हुए। वहीं, राजकीय विजय सिंह पथिक कैराना में बीए में 54, बीकॉम में 45 और बीएससी गणित में 14 और बायो में 10 ही दाखिले हो सके। राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में अभी तक बीए में 92 और बीएससी गणित में चार एवं बायो में छह दाखिले हुए।
कॉलेजों में दूूसरी मेरिट से दाखिलों में काफी बढ़ोतरी की उम्मीद है। शुक्रवार को दूसरी मेरिट जारी होगी। जिसके दाखिले शनिवार या फिर सोमवार से ही शुरू हो पाएंगे। इसके बाद कोई अन्य मेरिट जारी नहीं की जाएगी। सिर्फ दो ओपन मेरिट से ही खाली सीटों को भरा जाएगा।