{"_id":"597a377c4f1c1bba188b45c1","slug":"61501181820-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट वापस न हुई तो ग्रामीण करेंगे हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट वापस न हुई तो ग्रामीण करेंगे हाईवे जाम
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला(शामली)। पंद्रह दिन पूर्व होटल संचालक के साथ हुई मारपीट व लूट प्रकरण में पीड़ित पर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इससे खफा ग्रामीणों ने पंचायत करते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि पीड़ित पक्ष से दर्ज रिपोर्टवापस नहीं होने पर ग्रामीणों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
थानाक्षेत्र के गांव भारसी निवासी अरविंद पंवार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे भारसी मोड़ के समीप शिवालिक होटल करता है। पीड़ित के मुताबिक करीब पंद्रह दिन पूर्व वह किसी कार्य से शाम के समय एलम जा रहा था। बीच रास्ते एलम निवासी हरेंद्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए 15 हजार की नगदी लूट ली। पीड़ित द्वारा मामले में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से साठगांठ कर पीड़ित पक्ष पर जानलेवा हमला करने संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी। पीड़ित पक्ष पर संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस प्रकरण में गांव के लोगों के द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर बरसे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली के चलते लोगों का मनोबल टूट रहा है। रिपोर्ट वापस नहीं होने पर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान पूर्व प्रधान पप्पू , राजीव, महिपाल, सहदेव, विकास, राजेंद्र, नरेंद्र आदि पंचायत में मौजूद रहे।