{"_id":"595940334f1c1b1d4d8b4925","slug":"61499021363-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों बीघा खेतों में भरा मामौर झील का पानी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों बीघा खेतों में भरा मामौर झील का पानी, किसान परेशान
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
मामौर झील के पानी ने किसानों की सैकड़ों बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।
कैराना से पानीपत रोड से होता हुआ एक नाला मामौर झील तक जाता है। नाले के द्वारा कैराना का सारा गंदा पानी झील में समाता है। एक माह पूर्व बरसात के कारण झील टूट गई थी। जिसके कारण झील का पानी किसानों के खेतों में भर गया था। अब पिछले कई दिनों से क्षेत्र मे हो रही बारिश व कैराना से नाले द्वारा जाने वाले पानी के चलते मामौर झील पानी से लबालब भर गई। जिसके चलते छीन का पानी विनोद कुमार के खेतों में घुस गया। देखते ही देखते पानी ने मामौर निवासीद जगदीश, विरेंद्र, शौकत, खिला, नेपाल, रिंकु, कयूम, सकूर, बिजेंद्र, प्रदीप, वसी, भूरा, कमरू, विकास, पीरू व मतलूब की गन्ना, ज्वार व जीरी की फसलों को चपेट में ले लिया।
सैकड़ों बीघा फसलों में गंदा पानी भरने से किसान परेशान है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि तहसील दिवस से लेकर जिलाधिकारी व कमिश्नर तक को शिकायत इस संबंध में पूर्व में कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है।