{"_id":"594ac1ba4f1c1b4b538b47ff","slug":"61498071482-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइको की भिडंत, चार लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइको की भिडंत, चार लोग गंभीर घायल
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गंगेरू कांधला मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
बुधवार दोपहर कस्बा एलम निवासी अजमुद्दीन साथी अम्मन के साथ गंगेरू किसी कार्य के लिए गया हुआ था। वहां से काम समाप्त करने के बाद वह कांधला के रास्ते वापस लौट रहा था। दूसरी ओर इसी रास्ते गांव कुड़ाना निवासी अजीत बेटी शिवानी के साथ बाइक द्वारा गंगेरू रिश्तेदारी में जा रहा था। गंगेरू कांधला मार्ग गांव गढ़ी दौलत के समीप दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
जहां से सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर करने के बाद उनके परिजनों को मामले की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि अभी मामले में किसी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।