फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   61 pregnant women screened on HRP day at CHC

सीएचसी में एचआरपी डे पर 61 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई

Sat, 09 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
61 pregnant women screened on HRP day at CHC
सीएचसी में एचआरपी डे पर 61 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई
विज्ञापन

शामली। सीएचसी शामली में हाईरिस्क प्रिगनेंसी डे पर महिला चिकित्सकों ने 61 गर्भवती महिलाओं की जांच की और उनका उपचार किया। इनमें एक गर्भवती महिला में हीमोग्लोबीन कम मिलने पर उसे रक्त चढ़ाया गया। सीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शासन के निर्देश पर हर महीने की नौ तारीख एचआरपी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गर्भवती महिलाओं की जांच और उनका उपचार किया जाता है। टीकाकरण शनिवार को सीएचसी शामली में एचआरपी डे पर करीब 61 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान एक महिला में रक्त की कमी पाई गई। उसका हीमोग्लोबीन कम मिलने पर उसे रक्त चढ़ाया गया। इस दौरान सीएमओ डा. संजय भटनागर ने सीएचसी पहुंचकर एचआरपी डे पर महिलाओं की जांच और उपचार की व्यवस्था देखी। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कैराना और कांधला सीएचसी में भी एचआरपी डे पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गंगेरू गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और बुखार पीड़ितों के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि गंगेरू में पीएचसी के चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि बुखार पीड़ित सभी मरीजों की स्लाइड बनाई जाए, ताकि यह पता चल सके कि उन्हें कौन सा बुखार है। ताकि उसी के अनुसार उनका उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed