फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   60 thousand trees will be cut for Ambala-Shamli Economic Corridor

अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए काटे जाएंगे 60 हजार पेड़

Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
60 thousand trees will be cut for Ambala-Shamli Economic Corridor
शामली। पंजाब, हरियाणा और वेस्ट यूपी को जोड़ने वाले 121 किमी लंबाई वाले अंबाला-शामली इकनॉमिक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर की जद में 60 हजार पेड़ काट जाएंगे। अकेले शामली जिले में 3200 पेड़ कटेंगे। जिसके छह लेन के ग्रीन फील्ड और इकनॉमिक कॉरिडोर में सहारनपुर के 30 गांव और शामली जिले के 12 गांव शामिल हैं। परियोजना पर्यावरण की जनसुनवाई के बाद राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण की ओर से जिले के 12 गांवों के किसानों का मुआवजा सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

भारत माला परियोजना के तहत छह लेन का अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर 3663.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अंबाला-चंडीगढ़ रोड से शामली तक करीब 121 किमी इसकी लंबाई और चौड़ाई 60 मीटर का पूरी तरह ग्रीन फील्ड कॉरिडोर होगा। हरियाणा के अंबाला, वेस्ट यूपी के सहारनपुर, शामली जिले को जोड़ते हुए गोरखपुर तक प्रस्तावित है। छह लेन का अंबाला-शामली नया एक्सप्रेसवे शामली जिले में थानाभवन के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ता हुआ दिल्ली-देहारादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे को थानाभवन क्षेत्र के भैसानी इस्लामपुर को जोड़ेगा।
विज्ञापन

अंबाला से शामली तक करीब 121 किमी लंबाई का होगा। इसकी चौड़ाई करीब 60 मीटर होगी। एनएचएआई की अंबाला यूनिट द्वारा इसकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है। यह दिल्ली से देहरादून तक बन रहे इकनॉमिक कॉरिडोर का इंटर कॉरिडोर होगा। यह सहारनपुर जिले की नकुड़ तहसील के गांवों और रामपुर मनिहारान के कुछ गांवों से होकर गुजरेगा और पूरी तरह ग्रीन फील्ड कॉरिडोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गुना पेड़ लगाने का होगा प्रयास
एडीएम संतोष कुमार सिंह के मुताबिक दो दिन पहले पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जनसुनवाई हो चुकी है। जिसमें निर्णय लिया गया कि जितने पेड़ काटे गए हैं, उससे पांच गुना संख्या में लगाने का प्रयास किया जाएगा। दोगुना संख्या में निर्माण कंपनी ही पेड़ लगाएगी। इसके अलावा ग्रामीणों को पौधे देकर लगाए जाएंगे। शामली जिले में 12 गांवों के किसानों की भूमि खरीदने की 3-डी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। सिर्फ इन 12 गांवों के किसानों की भूमि मुआवजे की सूची तैयार की जा रही है। मुआवजा सूची तैयार करके केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी जाएगी।

इन गांवों की जमीन खरीदने की चल रही प्रक्रिया
शामली तहसील के शामिल गांव गोगवान जलालपुर, अब्दुलापुर मोरमाजरा, कुतुबगढ़, जमालपुर, तितारसी, थानाभवन पट्टी, नौगांवा, पट्टी कालरा, भैसानी इस्लामपुर, औंरगाबाद गंदवेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed