फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6 roads cross on the main road, there is no breaker, fear of accidents

Shamli News: मुख्य मार्ग पर 6 सड़कें करती है क्रॉस, नहीं है ब्रेकर, हादसों का डर

Thu, 19 Jan 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
6 roads cross on the main road, there is no breaker, fear of accidents
कैराना में मुख्य मार्ग पर कोतवाली के आगे 6 सड़कों का क्रॉस व बिना ब्रेकर के तेज गति से दौड़ते वाहन।
- पानीपत शामली मार्ग पर कोतवाली व कलस्यान चौपाल के पास ब्रेकर नहीं होने से तेज गति के कारण भिड़ते हैं आपस में वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। पानीपत-शामली मुख्य मार्ग पर कोतवाली व कलस्यान चौपाल के पास 6 सड़कें एक दूसरे को क्रॉस करती हैं। किसी भी सड़क पर ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहनों की तेज गति के चलते हर रोज वाहन एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। जिससे वाहन चालक घायल हो जाते है। लोगों को कहना है कि यहां पर ब्रेकर बनाना बहुत जरूरी है।
पानीपत-शामली मुख्य मार्ग कोतवाली व कलस्यान चौपाल के आगे से निकलता है। मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बने है। कोतवाली व कलस्यान चौपाल के पास डिवाइडर में दो स्थानों पर वाहन कट बने है। यहां पर पानीपत व शामली रोड के अलावा मायापुर रोड, कलस्यान चौपाल के बराबर वाली रोड, आलकलां की रोड व लाल कुआं मोहल्ले की रोड एक दूसरे को क्रॉस करती है। एक साथ 6 रोड आपस में जुड़ी हैं, लेकिन सड़क पर कोई रेड लाइट नहीं है। किसी भी सड़क पर ब्रेकर तक नहीं बना होने के कारण यहां वाहन तेज गति से निकलते है। ऐसे में यह स्थान ब्लैक स्पॉट बन गया है। हर रोज यहां पर कई बार वाहन आपस में भिड़ जाना आम बात हो गई है। आम जनता की मांग है कि जिस प्रकार कचहरी के आगे हादसे होते रहते थे। वहां ब्रेकर बनने के बाद हादसों पर रोक लग गई, इसी प्रकार यहां भी ब्रेकर बनाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

आम जनता का कहना-
1-मोहल्ला आलकलां निवासी चौधरी जतन सिंह ने बताया कि उनका आवास भी इसी रास्ते पर है। यहां पर जल्द ब्रेकर बनाने चाहिए ताकि हादसे रोके जा सकें।
2-मोहल्ला आलकलां निवासी ललित चौहान ने बताया कि एक साथ 6 रोड आपस में क्रॉस करती हैं। न तो रेड लाइट और न ही ब्रेकर बने हैं। यहां दिन में कई बार बाइकें भिड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-शगुन मित्तल एडवोकेट ने बताया ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से आते है। सड़क पर ब्रेकर बनाकर हादसों पर रोक लगाई जा सकती है।
4-जूस विक्रेता सनव्वर अली ने बताया कि यहां हर रोज वाहन आपस में टकरा जाते हैं। तेज गति पर रोकथाम लगाने के लिए ब्रेकर बहुत जरूरी हैं।
5-घड़ी की दुकान करने वाले मतलूब ने बताया कि वह पूरे दिन दुकान पर रहते हैं। उनकी दुकान के आगे 6 सड़कें निकलती है। हर समय वाहन भिड़ते रहते हैं।
कोट-
पहले कचहरी के आगे ब्रेकर बनवाए गए थे। अब कोतवाली के आगे भी संबंधित विभाग को पत्र भेज कर जल्द ही ब्रेकर बनवाए जाएंगे।- शिव प्रकाश यादव, एसडीएम कैराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed