फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6 lakh rupees of fraud were returned

Shamli News: ठगी के 6 लाख रुपये वापस कराए

Thu, 21 Aug 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
6 lakh rupees of fraud were returned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। ऑनलाइन ट्रेडिंग में लाभ का लालच देकर एक साल पहले व्यापारी से हुई ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने छह लाख 16 हजार 198 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई है।
कस्बा ऊन निवासी कृष्णपाल सिंह ने पिछले साल तीन सितंबर 2024 को साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। व्यापारी ने बताया था कि कुछ दिन पूर्व उनका सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए अनजान व्यक्ति से संपर्क हुआ। जिसमें कंपनी के ऑनलाइन ट्रेनिंग का झांसा देते हुए कहा कि ट्रेडिंग के बदले उन्हें निवेश किए गए रुपयों के दोगुनी रकम मिलेगी। उसने रकम लगाते हुए अलग अलग तारीखों में अलग अलग खातों में रुपये डाल दिए। शुरू में रिफंड मिलता रहा, मगर बाद में रुपये देने से इन्कार कर दिया। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 97 लाख रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध करने वाले आरोपी के खातों की जानकारी की और कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों में क्रेडिट हुई धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराते हुए पीड़ित व्यापारी के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 2,61,198 रुपये व एचडीएफसी बैंक के खाते में 3,55,000 रुपये कुल 6,16,198 रुपये वापस कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट सीमा शर्मा ने बताया कि साइबर ठगों का गिरोह लोगों को निवेश के लिए बरगलाते हैं। शुरुआत में उन्हें लाभ होना दिखाकर उन्हें विश्वास में लेते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध या धोखाधड़ी का शिकार होते हैं तो तुरंत डायल 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed