फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6.90 lakh fine on Shamli sugar mill

शामली चीनी मिल पर 6.90 लाख का जुर्माना

Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
6.90 lakh fine on Shamli sugar mill
शामली चीनी मिल पर 6.90 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

शामली। अपर दोआब चीनी मिल पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 6.90 लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति की है। एनजीटी में हुई शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन की टीम ने जांच की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई है।
चीनी मिल से फैल से रहे प्रदूषण की शिकायत एनजीटी में सत्यपाल सिंह की ओर से की गई थी। जिस पर बीते वर्ष 24 नवंबर को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त जांच की थी। समिति की जांच रिपोर्ट में चीनी मिल की दीवारें ऊंची न होने के कारण छाई से प्रदूषण होता पाया गया। पानी की निकासी भी मानकों के विपरीत मिली थी। जिस पर चीनी मिल पर 6.90 लाख रुपये का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति और जल अधिनियम-1974 की धारा-33ए के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

पहले भी लगा था जुर्माना, शिकायतें और भी हैं
शामली चीनी मिल के प्रदूषण से शहर के लोगों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पहले भी मिल की शिकायत हो चुकी हैं। जनवरी-2021 में भी शिकायत सही मिलने पर मिल पर 5.40 लाख का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा एनजीटी ने अधिवक्ता मनीष जैन की शिकायत पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को तीन माह में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिसकी एनजीटी में अगली तारीख 4 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed