फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   589 candidates joined RK College

आरके कालेज में 589 परीक्षार्थी हुए सम्मलित

Sat, 05 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
589 candidates joined RK College
शामली आरके डिग्री कॉलिज में परिक्षा से पूर्व सेनिटाईजर से हाथ साफ करती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
आरके कॉलेज में 589 परीक्षार्थी हुए शामिल
विज्ञापन

शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की चल रही परीक्षा में आरके पीजी कालेज शामली में दो पालियों में हुई परीक्षा में 589 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंस और फेस मास्क लगाया जा रहा है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की यूजी-पीजी की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू हुई थी। जनपद में 11 केंद्रों पर यह परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को दूसरी और तीसरी पाली में परीक्षाएं हुई। पहली पाली में कोई परीक्षा नहीं थी। आरके पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि दूसरी पाली में एमए हिंदी व अंग्रेजी की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 35 परीक्षार्थियों में से 30 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि पांच अनुपस्थित रहे। इसी तरह तृतीय पाली में बीए हिंदी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए की परीक्षा हुई। इनमें कुल 576 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 559 ने परीक्षा दी, जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हिंदी महिला महाविद्यालय कैराना की प्राचार्या डा. मंजू गर्ग ने बताया कि कालेज में तीसरी पाली में हुई परीक्षा में कुल 101 में 99 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वीवी पीजी कॉलेज में दूसरी व तीसरी पाली में परीक्षा हुई। दूसरी पाली में 54 परीक्षार्थी और तृतीय पाली में 489 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसी तरह जिले के अन्य केंद्रों पर भी विश्वविद्यालय की यूजी-पीजी की परीक्षाएं हुई। कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed