{"_id":"60d4c6f78ebc3e2c5423f3be","slug":"5803-people-got-vaccines-in-the-district-shamli-news-mrt544308627","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 5803 लोगों को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 5803 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 5803 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत 5803 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कांधला ब्लाक के 11 गांवों का कलस्टर बनाकर टीकाकरण किया गया। इन गांवों में 18 से 44 साल वाले 1870 लोगों को पहली डोज लगी है। 45 प्लस वाले 661 लोगों को पहली डोज व 15 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। थानाभवन ब्लाक के आठ गांवों के बनाए गए कलस्टर में 18 से 44 साल के 1300 लोगों को पहली डोज के टीके लगाए गए। 45 प्लस वाले 455 लोगों को पहली डोज व 45 लोगों को दूसरी डोजे के टीके लगे हैं। इसके अलावा 17 टीकाकरण केंद्रों पर 45 प्लस वाले 493 लोगों को पहली डोज और 216 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इसके अलावा 10 टीकाकरण केंद्रों पर 18 से 44 साल तक के 748 लोगों को टीके लगाए गए। इन केंद्रों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को टीके लगाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कुल 5803 लोगों को टीकाकरण हुआ है।