फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   5528 people got anti-coronavirus vaccines at 49 booths in the district

जिले में 49 बूथों पर 5528 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
5528 people got anti-coronavirus vaccines at 49 booths in the district
जिले में 49 बूथों पर 5528 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में 49 बूथों पर 7200 के लक्ष्य के सापेक्ष 5528 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 45 प्लस के लोगों को 16 बूथों पर टीके लगाए गए। 1900 के लक्ष्य के सापेक्ष 1625 लोगों केे टीके लगाए गए। इनमें 1007 को पहली डोज व 618 को दूसरी डोज का टीका लगा। 85.33 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 163 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 33 बूथों पर 18 से 44 साल के लोगों को टीकाकरण हुआ। 5300 के लक्ष्य के सापेक्ष 3903 लोगों को टीके लगे। इनमें 3355 लोगों को पहली डोज और 548 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 73.64 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 384 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 18 प्लस के लोगों को 33 बूथों पर और 45 प्लस के लोगों को 14 बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा। कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना सीएचसी पर 18 प्लस के 79, पीएचसी कंडेला पर 18 प्लस के 96, इंडस्ट्रीयल एरिया कंडेला में 18 प्लस के 205, पीएचसी भूरा पर 18 प्लस के 85, प्राइमरी स्कूल कसेरवा खुर्द पर 18 प्लस के 190 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगायी गई। इसके अलावा प्राइमरी शास़्त्री स्कूल पर 45 प्लस के 110 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी है।

कोरोना का नहीं मिला कोई केस
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में इस समय सक्रिय केस की संख्या चार है। कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सीएचसी व दभेडी खुर्द में 129 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी। इसके अलावा 129 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed