फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   52 took the vows, 18 couples got married

Shamli News: 52 ने लिए फेरे, 18 दंपतियों का निकाह पढ़वाया

Sat, 14 Mar 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
52 took the vows, 18 couples got married
थानाभवन के एक बैंक्वट हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद नवदंपति । संवाद
थानाभवन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी समूह विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नगर के एक विवाह मंडप में 70 नवदंपतियों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने सभी नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह समारोह में 18 मुस्लिम जोड़े और 52 अन्य नवदंपति शामिल रहे। हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित आचार्य पंकज शर्मा द्वारा हवन-यज्ञ के साथ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी अब्दुल कासिम द्वारा संपन्न कराया गया। समूह विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को सरकार की ओर से 25,000 का सामान और 60,000 की राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की गई। विवाह आयोजन और भोजन पर 15,000 खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित बेनीवाल ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम में अशरफ अली, पंकज राणा, प्रेमचंद, मंजू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद डिंगल, रजत चौधरी, प्रमोद राणा, प्रमोद कुमार, पूर्व चेयर संजय शर्मा, अब्दुल गफ्फार, अंकित गोयल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed