{"_id":"679a0df0d056ac56e50b5b2e","slug":"52-people-were-given-appointment-letters-in-the-job-fair-shamli-news-c-26-1-aur1003-136034-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रोजगार मेले में 52 को दिए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रोजगार मेले में 52 को दिए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
शामली। ब्लॉक कार्यालय पर रोजगार मेला हुआ, जिसमें 93 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के माध्यम से 52 को नियुक्ति पत्र दिए गए।
बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 5 कंपनियों ने प्रतिभाग किया था। पुखराज हेल्थकेयर ने 8, भारतीय जीवन बीमा निगम 18, ईपेक्स ग्रुप ऑफ कंपनी 7, होली हर्ब्स 14 और कॅरिअर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड ने 5 अभ्यर्थी को चयनित किया। रोजगार मेले में अमरजीत अनुदेशक, सतेंद्र कुमार ने सहयोग किया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आगामी 30 जनवरी को कैराना में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।