फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला खिलाड़ी साइमा का स्वागत

महिला खिलाड़ी साइमा का स्वागत

Wed, 30 Jan 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
महिला खिलाड़ी  साइमा का  स्वागत
शामली। रजत पदक जीतकर आई वूशु खिलाड़ी साइमा का बुधवार को स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक 18वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें उधम सिंह खेल स्टेडियम की खिलाड़ी साईमा ने 56 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। स्टेडियम पहुंचने पर कबड्डी कोच संजीव कुमार, कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, वूशु कोच रुखसाना, युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर आदि ने स्वागत किया। साइमा ने बताया कि पहली बार वेस्ट बंगाल, दूसरी बाउट में तेलगांना को हराया। फाइनल बाउट हरियाणा को हराकर रजत पदक प्राप्त किया था।
विज्ञापन


शूटर खिलाड़ियों का स्वागत
शामली। लखनऊ में यूूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप क्वालीफाई करने वाले शामली एआरएम शूटिंग एकेडमी के 12 खिलाड़ियों का एकेडमी पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बुुधवार को एकेडमी के प्रबंधक दीपक मित्तल ने शूटरों को बधाई दी। बताया कि 23 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक यूूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप लखनऊ में आयोजित की गई। जिसमें शिवालिक लाठर, पारस, रितेश शर्मा, अभिमन्यु, आशु, अर्पण, वंश चौधरी, निखिल, देवांश, अशुंल विवेक व उमेर शूटरों ने यूपी स्टेट चैैंपियनशिप में क्वालिफाई कर जोनल मैच में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed