{"_id":"5b902c8d867a557f015d140d","slug":"51536175245-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
शिक्षक दिवस के अवसर पर गांव के समाजसेवियों ने प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य जुल्फिकार त्यागी और पूरे स्टाफ को मिठाई खिलाकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। समाजसेवी प्रोफेसर अजय सैनी ने बताया आज देश के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यही वजह है कि आज के परिवेश में कोई भी मां बाप अपने बच्चों को इन विद्यालयों में दाखिला दिलाना पसंद नही करता। हसनपुर लुहारी गांव के प्राथमिक विद्यालय ने सरकारी स्कूलों के मिथक को तोड़कर नई मिसाल पेश की है। यही वजह है कि आज आसपास गांव के प्रतिनिधि भी इस विद्यालय को देखने के लिए आते हैं। प्रधानाचार्य जुल्फिकार त्यागी त्यागी ने कहा कि स्टाफ के प्रयास के साथ ग्राम पंचायत ने भी अहम भूमिका अदा की है। इस मौके पर शिवकुमार सैनी, पुनीत सैनी सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।