फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, मौसम हुआ ठंडा

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, मौसम हुआ ठंडा

Tue, 04 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से  जनजीवन अस्त व्यस्त, मौसम हुआ ठंडा
शामली। तेज हवा के साथ सोमवार सुबह हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी की राहत मिली। वहीं, तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भरा गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को सुबह नौ बजे के लगभग तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जो दोपहर में ढाई बजे तक होती रही। बारिश के दौरान शहर के फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, मिल रोड, नेहरू रोड, टंकी रोड, ब्लाक रोड, रेलपार रोड, माजरा रोड, भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से दिल्ली-शामली रोड पर लिलौन व करमूखेड़ी गांव में सड़कों हुए गड्ढों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच किमी हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है, उधर शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना हैं। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अबुंज कुमार ने बताया कि रविवार-सोमवार को मिलाकर 90 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। सोमवार को रुक रुककर हुई बारिश 30 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed