{"_id":"5b5b67b64f1c1b58488b74cd","slug":"51532716982-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहे मंदिरों के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहे मंदिरों के कपाट
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रग्रहण के कारण बंद रहे मंदिरों के कपाट
शामली। चंद्र ग्रहण को लेकर शुक्रवार अपराह्न तीन बजे से ही सूतक लग गए, जिस कारण शहर के मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए। इस दौरान मंदिरों में पूजन आदि कार्य नहीं हो सका। मंदिर हनुमान टीला के पुजारी प्रभुशंकर शास्त्री ने बताया कि चंद्र ग्रहण रात 11.54 बजे से तड़के 3.49 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि ग्रहण के दौरान भोजन, शयन नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण मकर राशि और श्रवण नक्षत्र वालों के लिए प्रतिकूल प्रभाव वाला रहेगा। हनुमान धाम मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि सूतक लगने के कारण ही हनुमान धाम पर स्थित मंदिर श्रृंखला के सभी मंदिरों के कपाट बंद करा दिए गए थे।