फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांवड़ यात्रा ड्यूटी में आज से सड़क पर होगी पुलिस

कांवड़ यात्रा ड्यूटी में आज से सड़क पर होगी पुलिस

Sat, 28 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा ड्यूटी में आज से सड़क पर होगी पुलिस
कांवड़ यात्रा : 88 स्थानों पर रहेगी पुलिस की ड्यूटी
विज्ञापन

शामली।
कांवड़ यात्रा महोत्सव शुरू होते ही शनिवार से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हो जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का जो प्लान बनाया है, उसमें 88 स्थान पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि पीआरवी (पुलिस रेस्पांस वैन) डायल 100 वाहन सक्रिय कर दिए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर मार्ग पर लालूखेड़ी से पानीपत रोड पर यमुना नदी पुल तक करीब 38 किलोमीटर का कांवड़ यात्रा मार्ग शामली जनपद में आता है। इस मार्ग पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शनिवार से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने पहले ही कांवड़ यात्रा में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी हैं। सुरक्षा के प्लान में कांवड़ यात्रा मार्ग को तीन सुपर जोन, 7 जोन और 19 सेक्टर में बांटकर व्यवस्था बनाई गई है। 22 जगह पर सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं, जिनमें से काफी सीसीटीवी लग चुके हैं। इसके अलावा आठ स्थान पर वॉच टावर बनाए जा चुके हैं। 19 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगेंगे। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी के अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। वॉच टावर से 24 घंटे पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगे। यमुना नदी के घाट पर गोताखोर और पीएसी के फ्लड टीम भी सक्रिय रहेगी। इसके अलावा पांच स्थानों पर खोया पाया केंद्र बनाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी कांवडियां के साथ आए बच्चे अथवा महिला के लापता होने पर खोया पाया केंद्र की मदद से उसके साथियों को तलाशा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाहर से अतिरिक्त फोर्स भी आ गया है। स्थान निर्धारित कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed