{"_id":"5b2bfadf4f1c1bf26e8b9503","slug":"51529608927-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का किया गुणगान
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का किया गुणगान
शामली। गांव खंद्रावली स्थित दुर्गा मंदिर में महा मंडलेश्वर भैयादास जी के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को कथा का पांचवां दिन रहा। कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बताया। रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को गांव खंद्रावली में श्रीमद्भागवत कथा में बाल साध्वी ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बारे में बताया। काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बधाइयां गाई गई। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कंस की कारागाह में जन्म लिया था। जन्म लेने के बाद वह गोकुल धाम पहुंचे। इसके बाद गोकुल धाम में उत्सव मनाया गया। कथा पंडाल में उत्सव के बाद माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। सभी भक्तों ने जन्मोत्सव का जमकर आनंद लिया। आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के पालने को झुला देकर भगवान को मनाया। मुख्य यजमान देवेंद्र कुमार टोकरी में बाल गोपाल लेकर आए। सभी सेवकों ने फूलों की वर्षा करते हुए उनकी आरती उतारी। इस दौरान महिपाल, सतीश, सिताब सिंह, बिंदर, सुनील, प्रवीण, तरुण, हरि मुखिया, सहसपाल, प्रमोद आदि मौजूद रहे।