फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
कैराना।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंत्री हरिशचंद्र भाटी ने कांधला क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी मृगांका के पक्ष में वोट मांगे। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशचंद्र भाटी ने योगेंद्र चौधरी, महेश अवाना के साथ कांधला क्षेत्र के ग्राम चढ़ाव, डूढार आदि गांवों में जनसंपर्क किया। कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में एक साल के अंदर ही गुंडागर्दी पर काबू पा लिया है। अब व्यापारी या आम लोगों को पलायन करने की जरूरत नहीं है। उधर, वन, पर्यावरण एवं उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने शामली में पहुंचे। कैराना रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अंकित गोयल, प्रदीप गोयल, अनिल सैनी, मनोज कुमार, प्रवीण गोयल, निखिल ऐरन, श्रीनिवास गर्ग, मुकेश जिंदल और सुधाकर आर्य आदि मौजूद रहे।

पीएम ने देश हित में लिए कठिन फैसले : शर्मा
फोटो...
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा शुक्रवार को शामली पहुंचे। मोहल्ला गुजरातियान स्थित काका भवन में हुई बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया और देश हित में कठिन फैसले भी लिए। राष्ट्रहित में हर वर्ग को साथ आना चाहिए। इस दौरान ब्रजभूषण संगल, सलिल द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेदी, बालकिशन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, संजय त्यागी, अनुज कुमार, पुनीत द्विवेदी, प्रमोद नामदेव और अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रामेश्वरदत्त शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed