{"_id":"5aa423864f1c1bb2758b4b6b","slug":"51520706438-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री और अधिकारियों ने गोद लिए सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री और अधिकारियों ने गोद लिए सरकारी स्कूल
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जनपद के कई परिषदीय स्कूलों की तस्वीर बदलने वाली है। स्कूलों में विकास कराने के लिए जनपद के राज्यमंत्री सहित विधायक और एसपी ने भी स्कूल गोद लेकर उनमें सुधार करने का निर्णय लिया है। गोद लिए सभी स्कूलों का निरीक्षण कर चल रही कमियां दूर की जाएगी।
शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि जनपद के कई परिषदीय स्कूलों की नए सत्र में तस्वीर बदलने वाली है। राज्यमंत्री और पुलिस अधिकारी के साथ विधायक और अन्य कई व्यक्ति ने अपनी इच्छा से कई स्कूल गोद लिए है। वह जल्द ही इन स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी खामियों को दूर करेंगे। उन्होंने बताया कि गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन के प्राथमिक स्कूल नंबर एक और दो को, विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल बनत, एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने उच्च प्राथमिक स्कूल बनत, भाजपा नेता सुखचैन वालिया ने प्राथमिक स्कूल नंबर एक, दो एवं कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल टपराना और गांव भाजू स्थित प्राथमिक स्कूल नंबर एक व दो गोद लिया है। वहीं, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अरविंद संगल ने रेलपार स्थित प्राथमिक स्कूल को गोद लिया। बीएसए ने बताया कि गोद लिए स्कूलों में मंत्री और विधायक, अधिकारी और अन्य व्यक्ति स्कूल की दशा सुधारने के लिए के लिए कार्य करा सकते है। इसमें स्कूल के सुंदरीकरण के लिए फुलवारी, पढ़ाई के लिए ब्लैकबोर्ड, बैठने के लिए फर्नीचर, इंटरलॉकिंग, प्रकाश के लिए सोलर लाइट, पंखे, इनवर्टर बैट्री, पानी के लिए सबमर्सिबल और शिक्षकों को पढ़ाई में सुधार करने के लिए अपनी सलाह दे सकते है।